डीपी महाविद्यालय का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक धर्मजीत सिंह से की मुलाकात, कुलपति द्वारा महाविद्यालय को ऑटोनॉमस दर्जा प्रदान न करने को लेकर सौपा ज्ञापन

बिलासपुर। डीपी विप्र महाविद्यालय का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें प्रशासन समिति के सदस्य,महाविद्यालय प्रध्यापक संघ, छात्र संघ के पदाधिकारी के संयुक्त तत्वाधान में विधायक धर्मजीत सिंह से मुलाकात की गई।
ज्ञात हो कि डीपी विप्रा विद्यालय को यूजीसी जे द्वारा ऑटोनामस का दर्जा प्रदान कर दिया गया है लेकिन यूनिवर्सिटी के कुलपति के द्वारा विद्यालय को ऑटीनमस का दर्ज प्रदान करने से इंकार किया जा रहा है जिसे लेकर आज महाविद्यालय का एक प्रतिनिधि मंडल विधायक धर्मजीत सिंह से चर्चा का इस विषय में ज्ञापन सोपा गया।
इस मामले को लेकर विधायक धर्मजीत सिंह के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि डीपी विप्रा महाविद्यालय के बारे में उन्होंने कहा कि बेहद अनुशासित समर्पित तथा शिक्षा के लिए सजक प्रहरी की तरह कार्य करने वाला यह महाविद्यालय आटोनामस प्राप्त करने का अधिकार रखता है ।
उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मंत्री को पत्र लिख कर विश्वविद्यालय पर करवाई करने की बात कही। साथ ही छात्र हित, महाविद्यालय हित तथा स्थानीय हितों को ध्यान में रखते हुए आगामी विधानसभा सत्र में इस मामले पर विधानसभा पटल पर कार्रवाई में रखेंगे।
प्रतिनिधि मण्डल में स्वायत्तव समिति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, प्रिंसिपल डॉक्टर अंजू शुक्ला,डॉक्टर मनीष तिवारी ,छात्र प्रतिनिधि गोविंद सेठी,टिकेश प्रताप सिंह, विकास सिंह,डॉक्टर किरण दुबे,डॉक्टर एम एस.तंबोली, ए श्री राम,एस आर चंद्रवंशी
तोरण यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।