Loading ...
बिलासपुर

जिला आटो संघ का चुनाव 21 जुलाई रविवार को, 5 पदों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में, पहली बार महिला उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए उतरी मैदान में।

बिलासपुर। जिला आटो संघ का चुनाव 21 जुलाई 2024, दिन रविवार, समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक, स्थान त्रिवेणी भवन, व्यापार बिहार, बिलासपुर (छ. ग) में चुनाव संपन्न किया जावेगा।

जिला आटो संघ चुनाव 21 जुलाई, दिन रविवार को होना तय हुआ है। जिसके लिए 14 जुलाई को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। आटो संघ चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में जिला आटो संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास एवं पूर्व अध्यक्ष व्ही मधुसूदन राव को बनाया गया था। जिन्होंने नामांकन की प्रक्रिया पूरी की।

बिलासपुर जिला आटो संघ के 5 पद जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिये चुनाव होना है। जिसके लिए लगभग 2000 आटो संघ के वोटर वोट करेंगे।

चुनाव के लिए मतदान का दिनांक 21 जुलाई 2024, दिन रविवार, समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक, स्थान त्रिवेणी भवन, व्यापार बिहार, बिलासपुर (छ. ग) में संपन्न किया जावेगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा कर दिए जायेंगे।

इन 5 पदों के लिए 14 उम्मीदवारो ने अपना नामांकन दाखिला किया है। इस नामांकन प्रक्रिया में पद के साथ सभी को चुनाव चिन्ह भी आबंटन कर दिया गया है।

इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मोरस जूलियन हेल, संतुला देवी पाटले,अजय पाणिकर उर्फ नान उपाध्यक्ष जीवन बंजारे, नारायण पात्रे ,अब्दुल रजाक, गोविन्द साहू सचिव जराड हार्ड वेन, अजय यादव सह सचिव जितेंद्र खानडे, राजकुमार बघेल कोषाध्यक्ष ताम्रध्वज साहू,फिरोज खान,राकेश वर्मा आदि मैदान में है।