Loading ...
बिलासपुर

आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ द्वारा अपनी 6 सूत्रीय मांगो को लेकर, शुक्रवार को राजधानी में किया गया एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन

बिलासपुर/रायपुर। आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ के द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन राजधानी में किया गया जिसमे बिलासपुर सहित प्रदेश भर के कर्मचारी अपने 6 सूत्रीय मांगी की लेकर प्रदर्शन किया।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष धन्नूलाल देवांगन ने बताया कि उनकी मांगे बहुत पुरानी है आज भी वे अपनी उन्ही पुरानी मांगो को लेकर प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन राजधानी में कर शासन का ध्यानकर्षण करने की कोशिश कर रहे है।

 

उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख 6 सूत्रीय मांगे शासन से इस प्रकार है। जिनमे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का समायोजन एवम नियुक्तिकरण, महासमुंद के 157 कर्मचारियों के वेतन का तत्काल भुक्तान किया जाय और सहायक आयुक्त को हटाया जाय,आश्रम छात्रावास में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के पदोन्नति लिपिक पद में नवीन पद स्वीकृत करे। दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत समस्त कर्मचारियों का ईपीएफ कटौती की जाय। प्रत्येक जिले में सहायक आयुक्त या उनके प्रतिनिधि द्वारा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का मासिक बैठक ली जाय।

इस धरना प्रदर्शन में संघ के प्रदेशाध्यक्ष धन्नू लाल देवांगन,सचिव, विजय पाल,कोषाध्यक्ष रामलाल खुटे,संभागीय अध्यक्ष कीर्तनलाल खूटे, सचिव महेंद्र कुमार, बिलासपुर जिलाध्यक्ष जगजीवन राम,उपाध्यक्ष मनीष जोगी, कोषाध्यक्ष अर्जुन रात्रे,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुन्नी बाई रेकवार प्रमुख रूप से शामिल रहे।