Loading ...
बिलासपुर

बीसीएन यार्ड में अप्रेंटिस छात्र की मौत पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर पर हुई एफआईआर दर्ज, रेलवे मृतक परिवार को 8 लाख 50 की राशि मुआवजे भी देगा

बिलासपुर। रेलवे बीसीएन यार्ड में ड्यूटी के दौरान महाराष्ट्र जलगांव के रहने वाले अप्रेंटीस शिप कर रहे छात्र प्रसाद गजानंद काले की मौत पर 20 दिनो बाद सिरगिट्टी थाने में एफआईआर दर्ज हुई।

मिली जानकारी के अनुसार 9 जुलाई को अप्रेंटिस कर रहे स्टूडेंट प्रसाद गजानंद काले उम्र 22 वर्ष जो की महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले है। तारबाहर क्षेत्र के बीसीएन यार्ड में सुबह 9 बजे के करीब मरम्मत का कार्य कर रहा था इसी दौरान उसकी करेंट लगने से मौत हो गई थी।

जिसके बाद साथी अप्रेंडिक्स स्टूडेंट ने रेल्वे के अधिकारियों पर बिना सुरक्षा के दबाव पूर्वक काम करवाने का आरोप लगाता था। जांच में पाया गया कि यार्ड के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के एस पैकरा एवम अन्य के द्वारा बिना सुरक्षा के काम करवाया जा रहा था जिसकी वजह से यह घटना घटित हुई।

जांच की रिपोर्ट के बाद सीनियर सेक्शन इंजीनियर के खिलाफ सिरगिट्टी पुलिस ने 28 जुलाई की रात धारा 106 (1) 3(5)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। वही रेलवे प्रशासन ने अपनी लापरवाही मानते हुए मृतक के परिवार वालो को 8 लाख 50 हजार की राशि मुआवजा देने की बात कही है।