पत्रकारों ने कहा अपोलो हॉस्पिटल में भी आयुष्मान कार्ड हो लागू , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार प्रस्ताव बनाकर भेजें

बिलासपुर। दिल्ली सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव आज केंद्र सरकार के “बजट 2024” पर सरकार का पक्ष रखते हुए उस पर एक प्रेसवार्ता की।
इस दौरान ग्लोबल 24 न्यूज के पत्रकार ने उनसे खास चर्चा की । जिस चर्चा में उन्हे अवगत कराया गया कि शहर के सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल अपोलो में भारत सरकार का आयुष्मान कार्ड लागू नही है, जिससे क्षेत्र की जनता को बहुत परेशानी हो रही है। अधिकतर क्रिटिकल एवम एमरजेंसी हालत में डॉक्टर मरीजों को अपोलो हॉस्पिटल जाने की सलाह देते है। लेकिन महंगे इलाज के कारण लोग अपने मरीजों को वहा नही ले जा पाते। एसे में जिन मरीजों की जान बचाई जा सकती है , उन्हे भी हम नही बचा पाते। लेकिन अगर आयुष्मान कार्ड वहा लागू हो जाता है, तो लोग एमेरजेंसी हालात में अपोलो जाकर अपने मरीजो का मुफ्त में इलाज करा सकेंगे और इससे उन्हें एक बड़ी राहत मिलेगी।
इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने कहा की प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इस पर कोई प्रस्ताव बनाकर भेजते है तो हम इस पर जरूर विचार करेंगे।
वही जब बिलासपुर में सिम्स हॉपिटल में बढ़ते मरीजों की संख्या एवम दबाव को देखते हुए बिलासपुर में भी एक एम्स हॉस्पिटल खोलने की मांग को लेकर कहा गया तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की धीरे धीरे हम पूरे देश में एम्स की संख्या को बढ़ा रहे है।