Loading ...
बिलासपुर

विश्व आदिवासी दिवस पर निकलेगी आज शोभायात्रा ,समाज के प्रमुखों एवम प्रतिभावान छात्रों का होगा सम्मान

बिलासपुर। आज 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सुबह 08 बजे देव पूजन के पश्चात 10 बजे आदिवासी हॉस्टल जराहाभाठा से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमे पारंपरिक नित्य करमा के साथ पारंपरिक वेशभूषा में समाज के लोग शामिल होंगे।

शोभायात्रा आदिवासी हॉस्टल से निकल कर मंदिर चौक, इंदु चौक,अंबेडकर चौक, देवकीनंदन चौक होते हुए स्व लखीराम एडिटोरियल सभागार में जा कर समाप्त होगी।

जहा दोपहर 1 बजे से मुख्य कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव,अध्यक्षता केबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल,तखतपुर विधायक धरम जीत सिंह,बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक,कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, महापौर रामशरण यादव,पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम,पूर्व विधायक राम दयाल उइके उपस्थित होंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने आदिवासी समाज युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह परते एवम जिलाध्यक्ष शिव चेचाम अपनी पूरी टीम के साथ जुटे हुए है।