Loading ...
बिलासपुर

युवा कांग्रेस ने कांग्रेस भवन में 64वां स्थापना दिवस मनाया, जिलाध्यक्ष द्वारा संगठन को मजबूत करने युवाओं को दिलाया गया शपथ

बिलासपुर। युवा कांग्रेस ने 9 अगस्त को कांग्रेस भवन में 64वां स्थापना दिवस मनाया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष जय किशन(राजू) यादव एवम शहर जिलाध्यक्ष शेरू असलम के द्वारा युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर युवाओ को कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओ को दिलाया गया।

कांग्रेस भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के शहर जिला अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक, महेश दुबे, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन आदि विशेष रूप से शामिल हुए।

इस अवसर पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष जय किशन ( राजू ) यादव ने कहा कि उनके जैसे सैकड़ों युवाओं को राजनीति में पहचान दिलाने वाले युवाओं के संगठन युवा कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को ताकत देने का काम किया है। आज यही कारण है कि विपरीत परिस्थितियों में भी युवा कांग्रेस आम जनमानस के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा है।

शहर जिला अध्यक्ष शेरू असलम ने कहा उन्हें गर्व है कि हम युवा कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। उन्हें युवा कांग्रेस यह काम करने का एक सुखद अवसर प्राप्त हुआ। आने वाले दिनों में युवा कांग्रेस और भी मजबूत करेंगे।

युवक कांग्रेस के इस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में  बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के पदाधिकारीगण एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे।