Loading ...
बिलासपुर

देवेंद्र यादव के घर पुलिस बल भेज कर गिरफ्तारी के विरोध में आज बेलतरा विधानसभा के युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया

बिलासपुर। बलौदा बाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ आज बेलतरा विधानसभा के युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री का पुतला दहन किया।

बेलतरा विधानसभा के युवक कांग्रेस अध्यक्ष अजय यादव एवं एनएसयूआई के अध्यक्ष विक्की यादव के नेतृत्व में आज शाम बेलतरा विधानसभा के मोपका चौक में मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि सरकार द्वारा अपनी नाकामियों को छिपाने एवं सच्चाई को दबाने की भावना से की जा रही।

एनएसयूआई अध्यक्ष विक्की यादव ने कहा कि देवेंद्र यादव के गिरफ्तारी की कार्रवाई के खिलाफ आज बेलतरा के युवाओं के द्वारा प्रदेश के निष्क्रिय मुख्यमंत्री और बड़बोले गृह मंत्री का विधानसभा के माेपका चौक में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन की गई।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी रहे एवं वर्तमान में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को लगातार उनके सच्चाई के लिए लड़ने के कारण, लगातार प्रदेश सरकार द्वारा निशाने में लिया जा रहा है,उक्त घटना के बाद लगातार देवेंद्र यादव को जब कभी भी पुलिस ने सहयोग के लिए निर्देशित किया,तब तब देवेंद्र यादव द्वारा वहां उपस्थित होकर शासन और पुलिस को पूर्ण रूप से सहयोग किया गया,। उसके बाद भी सरकार द्वारा उनके खिलाफ यह रवैया दिखाता है,की ये सरकार अपनी नाकामियों को दूसरे के मत्थे मढ़ कर अपनी पीठ थप–थपाना चाहती है, जिसे युवा कांग्रेस के द्वारा बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा,और उनके ऐसे सारे कुकर्मों का ऐसे ही विरोध किया जाएगा।

आज के इस विरोध प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सुजल खरे, NSUI अध्यक्ष विक्की यादव ,महासचिव विकाश दुबे,संदीप साहू, अनिल बंजारे,अंकित प्रजापति,छोट जयसवाल,हरीश खरे,देवेन्द्र खूंटे,भारत चंद्रा,राजेश, संजय साहू, कृष्णा,रवि,राहुल के साथ बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।