Loading ...
बिलासपुर

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन द्वारा महामहोत्सव 2024 का आयोजन

बिलासपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर 26 अगस्त सोमवार की संध्या अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ ,इस्कॉन प्रचारक केंद्र, बिलासपुर के द्वारा तिफरा के ग्रैंड टोट्स, काली मंदिर, तिफरा में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया है।

जिसमे संध्या 5 बजे से रात 10 बजे तक दुग्धा अभिषेक, संध्या 06 बजे से रात 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम,मध्य रात्रि 12 बजे श्रृंगार दर्शन,भगवान श्री कृष्ण जन्म के पश्चात महाआरती आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

इस आयोजन में कोई भी भक्त अपनी सेवा के रूप में महाप्रसाद, फूल, महाभोग ,महा आरती ,वस्त्र आभूषण में अपनी सेवाएं प्रदान कर सकते है।