ब्रेकिंग। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव यूथ कांग्रेस के बनाए जा सकते है राष्ट्रीय अध्यक्ष

दिल्ली। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर विचार चल रही है।मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र यादव ( विधायक, भिलाई) एवम विक्रांत भूरिया (विधायक,झाबुआ) इन दो नामो पर विचार चल रहा है। देवेंद्र यादव राहुल गांधी की पहली पसंद माने जा रहे है। देवेंद्र ओबीसी वर्ग से आते है एवम युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय भी है। वे भारत जोड़ी यात्रा में राहुल गांधी के साथ जुड़े रहे और इसी बीच राहुल गांधी के करीब आए।
ज्ञात हो कि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव 2011 में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने, तब वे सबसे कम उम्र के प्रदेश अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त किया। 2016 में भिलाई नगर निगम के महापौर बने। तब वे देश के दूसरे सबसे कम उम्र के महापौर के रूप में महापौर की शपथ ली। 2017 में उन्हे भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया और उन्हें मध्य प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। राज्य में 2018 में विधानसभा चुनाव होने थे, जिसमें भिलाई नगर की सीट से चुनाव जीत कर छत्तीसगढ़ के सबसे युवा विधायक बने। वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर सीट से विधायक हैं।