जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिलाई शपथ,अधिवक्ताओं के लिए सर्व सुविधायुक्त मल्टीलेवल बिल्डिंग की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

बिलासपुर। जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को जिला न्यायालय परिसर में रखा गया। जिस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव,विधायक अमर अग्रवाल,बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक,कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव,मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला भी शामिल रहे।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम आगंतुक अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । तताश्चत कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष दौरान दाऊ राम चंद्रवंशी द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया। जिसमे उन्होंने मुख्यमंत्री से अधिवक्ताओ के लिए सर्व सुविधायुक्त नवीन भवन सहित कुछ मांगे रखी।

उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष मांगे रखते हुए कहा कि बिलासपुर बिलासा दाई की नगरी है। यहां 3500 पंजीकृत अधिवक्ता है लेकिन हमारी बैठक व्यवस्था नही हो पा रही है। लोग पेड़ के नीचे सीढ़ी के नीचे बैठकर काम कर रहे है। पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नई सर्व सुविधायुक्त बहू मंजिला इमारत का निर्माण किया जाय। दूसरा कमिश्नरी को कोनी शहर से 10 किलो मीटर ले जाया जा रहा है,जिससे अधिवक्ता को बड़ी समस्या होगी उसे यथावत रखा जाय। साथ ही राजस्व विभाग की पेंडेंसी दूर करे और धारा 115 को यथावत किया जाय। उक्त मांगे रखी गई।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिवक्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यहां इतिहास बड़ा गौरवशाली रहा है। बड़े बड़े राजनेता विधिवेता यहां से निकले है। यह नया कार्यकारणी अधिवक्ता के हित में काम करेगी। अधिवक्ता की कठिनाइयों से मैं अवगत हूं। न्याय के लिए जो हो सकेगा मैं प्रयास करता रहूंगा । पिछले 10 – 12 सालो में लगातार कर रहे है। न्यायालय को सुविधा संपन्न बनाने की दिशा में हम काम कर रहे है।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिवक्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह संघ प्रदेश का बहुत पुराना एवम ऐतिहासिक संगठन है। यह से बड़े बड़े राजनेता निकले है। हमारे उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवम पूर्व स्पीकर धर्म लाल कौशिक भी यही से आए है।
उन्होंने अधिवक्ता की मांगो को स्वीकार करते हुए अधिवक्ता के लिए नई बिल्डिंग बनाने की घोषणा भी की तथा कहा कि अभी हमारी सरकार 5 वर्षो के लिए है। अधिवक्ताओं की बाकी मांगो को भी धीरे धीरे पूरा करेंगे।

जिला अधिवक्ता संघ के नए अध्यक्ष दाऊ राम चंद्र वासी,उपाध्यक्ष विनोद यादव,ज्योति गुप्ता, सचिव रवि कुमार पांडेय, सह सचिव परमेश्वर पटेल, कोषाध्यक्ष पी आर श्रीवास, ग्रंथालय सचिव राकेश चौबे, सह सचिव हरीश चेलकर,कार्यकारणी सदस्य दुर्गेश्वरी चौहान,सुनंदा तिवारी,अनुराग पांडेय, राजकमल कौशिक,ज्योतिंद्र उपाध्याय,विवेक दिवेदी, पंकज साहू आगी को मुख्यमंत्री ने पद की शपथ दिलाई।