बिलासपुर
बीजेपी की सदस्यता अभियान पर उठे सवाल, कांग्रेस के उपाध्यक्ष को दिखाया बीजेपी का सदस्य, सिविल लाइन में हुई शिकायत

बिलासपुर। भाजपा की सदस्यता अभियान में कांग्रेस के कार्यकर्ता को फर्जी तरीके से सदस्यता बनाए जाने की एक खबर सामने आई है।
बिलासपुर शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे मोबाइल का दुरपयोग कर मुझे बीजेपी का सदस्य बना दिया गया है। जबकि उन्होंने इसकी कोई प्रक्रिया नही की है।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा मोबाईल नं. 9827173717 का दुरूपयोग कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे मोबाईल से मुझे भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता का आवेदन किया। जो यह पूर्णतः असत्य एवं झूठा है, मैं कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता हूँ।
उन्होंने इसकी एक लिखित शिकायत सिविल लाइन थाने में देते हुए इसकी जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है।
