पचपेड़ी के कन्या छात्रावास पहुंची एनएसयूआई टीम को पुलिस ने किया गिरफ्तार,5 घंटे तक थाने में बिठाकर रात 9 : 30 में मुचलके में छोड़ा

बिलासपुर। पचपेड़ी के कन्या छात्रावास में सोमवार की सुबह एक बड़ी घटना हुए । वहा की सैकड़ों छात्राएं छात्रावास की असुविधाओ एवम वार्डन की तानाशाही रवैए के खिलाफ रोड पर उतर कर चक्काजाम की। जिसके बाद प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर चक्काजाम खत्म कराने पहुंच गए। वही मौके पर पहुंची तहसीलदार ने आंदोलन खत्म न करने पर जेल भेजने की धमकी दे डाली, जिसे डरकर छात्राओं ने अपना चक्का जाम आंदोलन खत्म कर दिया।

इधर यह खबर बड़ी तेजी से चारो ओर फैल गई और जब एनएसयूआई के छात्र नेताओं को इसकी खबर लगी तो विश्वविद्यालय एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल हंसपाल के नेतृत्व में 10 से 15 छात्रों की एक टीम तत्काल पचपेड़ी के कन्या छात्रावास के छात्राओं से मिलने छात्रावास पहुंच गई। जहां वे पुलिस प्रशासन एवम अधिकारियों के सामने छात्राओं से बात कर ही रहे थे की पुलिस ने उन्हें पकड़ कर पचपेड़ी थाने ले गई और उन लोगो को 5 घंटो तक पचपेड़ी थाना में बिठाए रखा। लगभग रात 9: 30 को मुचलके में इन्हे छोड़ा गया।