Loading ...
बिलासपुर

•शहर विधायक अमर अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा पूरा शहर, विकास पुरुष के लगे नारे, •लोगो का प्यार देकर विधायक अमर अग्रवाल हुए भावुक • कहा जब तक सांसे रहेगी वे जनता का सेवा करते रहेंगे

बिलासपुर। शहर विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन को उनके समर्थकों ने जिस तरह बड़े धूम धाम से मनाया उससे साफ जाहिर होता है की पूर्व मंत्री एवम वर्तमान विधायक अमर अग्रवाल की लोकप्रियता लोगो के बीच बहुत अत्यधिक है।

रविवार 22 सितंबर को उसके जन्मदिन में जिस तरह शहर के लोगो का हुजूम उमड़ा ,उसे देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विधायक अमर अग्रवाल की लोकप्रियता लोगो में कितनी अधिक है। क्या आम और क्या खास पूरा शहर ही बधाई देने उनके बंगले की ओर उमड़ पड़ा। 22 सितंबर रविवार की सुबह से ही उनके बंगले में लोगो का जहा आना शुरू हो गया था । वही उनके कुछ खास समर्थकों ने रात 12 बजे ही केक काटकर जश्न मनाया।

शाम 7 बजे से कुंदन पैलेस में जन्मदिन के अवसर पर बुजुर्गो का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था । जहा समाज के अलग अलग वर्गों के बुजुर्गो को मंच में श्रीफल, शॉल और भेट दे कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी के लिए डिनर पार्टी का भी शानदार आयोजन किया गया था। जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के सभी वर्गों के गणमान्य लोगो को सादर आमंत्रित किया गया था। पार्टी में शानदार विभिन्न प्रकारों के लजीज व्यंजनों का खास इंतजाम किया गया था। वही आज जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओ में ऐसा उत्साह नजर आया कि उन्होंने बधाई संदेशों के साथ बैनर पोस्टरों से पूरे शहर के चौक चौराहों को पाट डाला है।

अपने जन्मदिन के अवसर पर लोगो का प्यार देखकर विधायक अमर अग्रवाल बहुत भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। जो प्यार जनता से उन्हे मिला है उसका ऋण वे इस जन्म में नही उतार पाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सांसे है जनता की सेवा वे अनवरत करते रहेंगे।