•सर्व हिंदू समाज ने निकाली जन आक्रोश रैली •कलेक्ट्रेड कार्यालय का किया घेराव • कहा प्रशासन भीड़ के दबाव में नही न्याय संगत कार्यवाही करें

बिलासपुर। शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था एवम भीड़ के दबाव में फिलिस्तीन का झंडा लगाने वाले को छोड़ देने वाली घटनाओं को लेकर आज सर्व हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में रैली निकाल कर कलेक्टेड कार्यालय का घेराव किया और प्रशासन से मांग किया कि प्रशासन भीड़ के दबाव में आ कर अपराधियों को न छोड़े अपराधियों के खिलाफ न्यायसंगत कार्यवाही करे।

आपको बता दे कि ईद के दिन शहर के तारबाहर क्षेत्र में कुछ धर्म विशेष के लोगो द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लगाया गया था। जिसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के लोगो ने थाने में शिकायत कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगो पर एफआईआर कर गिरफ्तार किया था लेकिन गिरफ्तार लोगो के साथियों के द्वारा जमानत के लिए दबाव बनाते हुए कोलेक्टर्ड के सामने चक्का जाम कर दिया था जिसके बाद आरोपियों को जमानत दे दी गई थी।

सर्व हिंदू समाज के प्रवक्ता सौरभ दुबे ने कहा कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने का काम करती है लेकिन कुछ लोग दबाव बनाकर अपराधियों को छुड़ाने का काम कर रहे है। कुछ लोगो ने ईद के दिन फिलिस्तीन का झंडा लगाया था। उसकी जांच होनी चाहिए। इसके पीछे कौन सी ताकत है कौन सी संगठन है। जिसके कहने पर यहां फिलिस्तीन का झंडा लगाया गया। क्या कोई आतंकवादी संगठन बिलासपुर में सक्रिय हो रहा है। लेकिन पुलिस ने दबाव में आ कर अपराधियों को छोड़ दिया, हम आज प्रशासन को सचेत करने आए है कि यह भिड़तंत्र नही चलेगा। न्याय का पालन करना पड़ेगा। यह सिर्फ एक ट्रेलर है जरूरत पड़ी तो 50 हजार लोग भी यहां इक्कठ्ठते हो जायेंगे।