छात्रों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर एनएसयूआई ने किया यूनिवर्सिटी का घेराव

बिलासपुर। एनएसयूआई के छात्र नेता लक्की मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय का घेराव किया गया ।

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं ने मिलकर शुक्रवार को छात्रों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविधालय का घेराव कर बड़ा प्रदर्शन किया।

आपको बता दे कि शुक्रवार को कुछ छात्रों ने वाहन पार्किंग की समस्या एवम विश्विद्यालय परिसर के अंदर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की शिकायत को लेकर कुलपति से मिलने गए हुए थे। लेकिन कुलपति ने मिलने से इंकार कर दिया और छात्रों को चेंबर से बाहर निकालने के लिए पुलिस बुला ली । जो पुलिस मौके में पहुंच कर छात्रों के साथ बेहद बुरा दुर्व्यवहार किया था। जिसे लेकर आज एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी का घेराव कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की गई ।
इस दौरान एनएसयूआई के छात्र नेता लक्की मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की घटना अमानवीय है। कुलपति के द्वारा ABVP के छात्र नेताओ को संरक्षण देना बंद किया जाना चाहिए। एवम ABVP की विश्वविद्यालय कैम्पस के अंदर चल रहे सदस्यता अभियान को तत्काल बंद कराया जाना चाहिए। वही छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले लोगो पर कार्यवाही की जानी चाहिए।
इस प्रदर्शन में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विवेक साहू विधानसभा अध्यक्ष बेलतरा विक्की यादव, जिला उपाध्यक्ष अदिति वर्मा, आशीष भारद्वाज, रितिक मधुकर, आदित्य भोई, सार्थक मिश्रा, मनीष कमलेश, अमितेष बाकरे, आदि नेताम, हर्ष पटेल, उमर अहमद , फारान खान, निखिल नागवानी, भावेश गुप्ता, अक्षत मिश्रा, संदीप ग्वेल, दीपक साहू, प्रदीप देवागंन, विनायक सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल रहे।