Loading ...
बिलासपुर

10 नवंबर को “मारवाड़ महोत्सव” का आयोजन

बिलासपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन,बिलासपुर के द्वारा 10 नवंबर को कुंदन पैलेस में मारवाड़ महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

अग्रवाल समाज की महिलाओं ने मंगलवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में एक प्रेसवार्ता कर इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 10 नवंबर को कुंदन पैलेस में आयोजित होने वाली मारवाड़ महोत्सव का आयोजन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक एक दिवसीय होगी। जिसमें राजस्थान की संस्कृति की एक झलक बिलासपुर शहरवासियों को देखने को मिलेंगी। राजस्थानी परिधान, राजस्थान की ऊंट , राजस्थानी भोजन एवं राजस्थानी डेकोरेशन से सम्बंधित सामान इस उत्सव मेले में मिलेंगे।

वही उन्होंने बताया कि इस प्रकार का आयोजन पिछले 5 साल पूर्व 2019 में कराया गया था। जिसकी लोगो ने खूब सराहना की थी। लेकिन घरेलू महिलाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रायोजकों की कमी के कारण कार्यक्रम पुनः करवाने में 5 साल का वक्त लग गया।

आयोजको ने बताया कि कार्यक्रम में पहली बार म्यूजिकल तंबोला कराया जा रहा है, वही रेम वॉक, बच्चो के द्वारा मंत्र, save एनवायरमेंट पर वीडियो आदि अनेक प्रतियोगिताएं रखे गए है।  प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को गोल्ड कॉइन्स दिए जाएंगे। एवं बाकी सभी को उपहार के रूप में सिल्वर कॉइन्स दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा आयोजित जरूर कराई जा रही है लेकिन यह कार्यक्रम सभी समाज एवं वर्गों के लिए है।