श्री चंद्रपुरिहा कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का शपथ आज

बिलासपुर। श्री चन्द्रपुरिहा कसौधन वैश्य गुप्ता समाज महिला मंडल का शपथ ग्रहण बुधवार को श्री चंद्रपुरिहा कसौंधन वैश्य समाज सामाजिक भवन भाजपा कार्यालय के सामने में रखा गया हैं।

समाज की महिला मंडल के द्वारा नये सत्र की शुरुआत के पहले समाज की नई अध्यक्षा श्रीमति मधु गुप्ता एवम पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम कल 8 जनवरी को रखा गया है।

श्रीमती शिल्पा गुप्ता (कोषाध्यक्ष)
शपथ ग्रहण के पश्चात महिलाएं हल्दी- कुमकुम के साथ ” न्यू ईयर “का सेलिब्रेशन भी करेंगे साथ ही सभी सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट दिया जाएगा । महिला मंडल के सभी सदस्यों के साथ मनोरंजक गेम्स एवम हौजी भी खेला जाएगा।
समाज की नई अध्यक्षा श्रीमति मधु गुप्ता के द्वारा सभी के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है। उन्होने महिला मंडल के सभी पूर्वाध्यक्षाओ एवम सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि सभी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।