बिलासपुर
सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी महेतराम सिंगरौल को कांग्रेस ने वार्ड नंबर 56 विजय नगर से बनाया अपना उम्मीदवार

बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी ने वार्ड नंबर 56 विजय नगर से महेतराम सिंगरौल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
महेराम सिंगरौल पिछले 20 सालों से कांग्रेस पार्टी में रहकर पार्टी की लगातार सेवा करते आ रहे है। अपने वार्ड में सहज, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के कारण लोगो के बीच जाने पहचाने जाते है।
वे पिछले कई सालों से अपने वार्ड के लोगो के राशन कार्ड से लेकर हर एक छोटे – बड़े कामों को जनसेवा की तरह करते आए है। जिससे वार्ड के लोग उन्हें बेहद प्यार एवं सम्मान देते है। वार्ड की जनता के ही मांग पर वे आज कांग्रेस पार्टी की टिकट से इस बार पार्षद प्रत्याशी की तौर पर चुनावी मैदान में है।
अपने वार्ड के लोगो के प्यार एवं विश्वास को देखते हुए उन्हें विश्वास है कि वार्ड की जनता उन्हें अपना वोट देकर अच्छे मार्जिन से जीतां कर पार्षद बनाएगी।