Loading ...
बिलासपुर

यादगार रहा कलेक्टर अवनीश शरण का कार्यकाल

बिलासपुर। लगभग डेढ़ सालों तक जिले के कलेक्टर के रूप में कार्य करने वाले अवनीश शरण का तबादला अब आयुक्त, नगर तथा ग्राम निवेश के रूप में राजधानी रायपुर कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री जी का स्वागत

शनिवार को जैसे ही इसकी जानकारी खबरों के माध्यम से शहर वासियों को मिली लोगो के मन में एक निराशा देखा गया। जिले के कलेक्टर के रूप में जिस तरह से उन्होंने आम जन मानस के लिए कार्य किया। वह शहरवासियों से भुलाया नहीं जा सकता। अवैध प्लॉटिंग करने वाले पर जिस तरह से कलेक्टर अवनीश शरण ने कार्यवाही की आज तक किसी कलेक्टर के कार्यकाल में ऐसा नहीं देखा गया।

बाइक एम्बुलेंस का उद्घाटन

उन्होंने शहर के कुख्यात गैंगस्टर रंजन गर्ग जैसे लोगों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलवाया। वही कई रसूखदारों के अवैध कब्जे को तुड़वाई और आम जनता के लिए सुगम रास्ते का निर्माण कराया।

स्कूल का निरीक्षण

इसी तरह सिम्स हॉस्पिटल की व्यवस्था सुधारने उन्होंने अपनी जान लगा दी थी। हर सप्ताह वह सिम्स पहुंच जाते थे ताकि वहां की व्यवस्थाओ में बेहतर सुधार कर सके। हर छोटी बड़ी कमियों को खुद मॉनिटरिंग कर उसे ठीक करने का भरसक प्रयास किया । ऐसे ही जिला हॉस्पिटल को भी बेहतर बनाया। ताकि सिम्स हॉपिटल पर मरीजों का बोझ कम हो सके।  शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर सुधार के लिए गावों के स्कूलों में सरप्राइज़ चेकिंग कर कई बड़ी कार्यवाही की। अवैध रेत माफियाओं पर बड़े पैमाने पर कार्यवाही कर अवैध रेत घाटों को बंद कराया।

मिड डे मिल का स्वाद

ओवर ऑल देखा जाय तो इस युवा कलेक्टर ने अपने छोटे से कार्यकाल में बिलासपुर शहर के लोगो को बेहतर सुविधा देने का अपना पूरा प्रयास किया। ये जरूर है कि जिले के कलेक्टर आज प्रमोट होकर यहां से जा रहे है लेकिन ऐसे कलेक्टर का इतने कम समय में यहां से चले जाना इस शहर के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

जनदर्शन

खैर.!! यह तो एक प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन उन्होंने अपने इस छोटे से कार्यकाल में जो इस जिले के लिए किया वह हमेशा याद रहेगा ।