
बिलासपुर। शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी महेश चन्द्र अग्रवाल को मारपीट का धमकी देने के आरोप में अभय बरुआ को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर मुचलके में छोड़ा ।
व्यापारी महेश चंद्र अग्रवाल ने सिविल लाइन थाने में आरोपी अभय बरुआ के खिलाफ घर में घुसकर जबरदस्ती जमीन बेचने का दबाव बनाने एवं बात नहीं मानने पर मारपीट की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी।
महेश चन्द्र अग्रवाल के अनुसार जबरदस्ती उसके जमीन को विवादास्पद बनाकर आरोपी अभय बरुआ द्वारा उससे जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा एवं जमीन नहीं बेचने पर उससे मारपीट करने की धमकी दी जा रही थी। जिसके डर से उन्होंने अभय बरुआ के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया है।
वही पुलिस ने इतने गंभीर मामले में भी सामान्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अभय बरूआ के खिलाफ अपराध दर्ज किया और थाने से ही आरोपी को मुचलके पर छोड़ दिया।
आपको बता दे की आरोपी अभय बरूआ का जमीन विवादों से गहरा नाता है। जमीन से जुड़े कई मामलों में हुए मारपीट में उनका नाम शामिल है,एवं उनके खिलाफ कई प्रकरणों।में भी अपराध दर्ज है। लेकिन हर बार अपने पैसे एवं रसूख के बल पर बच निकलता है।