Loading ...
बिलासपुरराजनीति

अपोलो प्रबंधन के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली “स्वास्थ्य न्याय यात्रा”, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल

बिलासपुर। बिलासपुर शहर में स्थित अपोलो हॉस्पिटल को प्रदेश का सबसे बड़ा हॉस्पिटल माना जाता है। यहां प्रदेश भर से लोग बहुत उम्मीद लेकर उपचार के लिए आते है। लेकिन हाल की कुछ घटनाओं ने इतनी बड़ी संस्था जिसे लोग अपना जीवन रक्षक मानती थी उस पर सवालिया निशान उठने लगे है।

  यहां पर नियुक्त एक फर्जी कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर के इलाज से कई लोगों की जान चली जाने की बात सामने आने के बाद कांग्रेस ने अपोलो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। । जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला की मौत के लिए भी अपोलो एवं कहा पदस्थ फर्जी डॉक्टर को माना जा रहा है। वहीं उस डॉक्टर के खिलाफ अन्य भी कई मामले सामने आ रहे है।  पुलिस ने लोगों की शिकायत पर डॉक्टर को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अपोलो प्रबंधन के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है।

जिसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने अब बड़ा रूख अख्तियार करते हुए अपोलो प्रबंधन के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। और आज इस मामले लेकर अपोलो हॉस्पिटल से नेहरू चौक तक “स्वास्थ्य न्याय यात्रा” निकाली है। जिस यात्रा में प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल हुए।

प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल


बता दें, शुक्रवार को प्रदेशभर से कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बिलासपुर पहुंचकर अपोलो प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के मौत के जिम्मेदार फर्जी डॉक्टर के खिलाफ व अपोलो प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की जा रही है। इसी को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव सहित कई बड़े नेताओं ने न्याय यात्रा में शामिल होकर जमकर नारे बाजी करते हुए यात्रा निकाली।

वीडियो

अपोलो प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो

न्याय यात्रा के माध्यम से फर्जी डॉक्टर के चक्कर में मारे गए मरीजों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस जनों का कहना है कि फर्जी डॉक्टर को नियुक्त करने वाले अपोलो प्रबंधन के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज करना चाहिए।


स्वास्थ्य व्यवस्था है लचर


इस दौरान भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था लचर है। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि व्यवस्था को सही किया जाए वरना कांग्रेस इसी तरह से मैदान में उतर कर आम नागरिकों के लिए लड़ाई लड़ेगी और सरकार को जगाने का प्रयास करेगी।


जातिय जनगणना पर की बात


न्याय यात्रा के पूर्व पत्रकारों से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने कहा कि जातिय जनगणना के लिए भाजपा सरकार कहती है कि कांग्रेस जातिय जनगणना नहीं चाहती थी जबकि यह बात पूरी तरह से गलत है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व महासचिव राहुल गांधी काफी समय से जातिय जनगणना के लिए लोगों के बीच पहुंचे है और सरकार को भी लगातार इसके लिए कहा। पहलगाम आतंकी अटैक पर भी उन्होंने कहा कि सरकार अभी सिर्फ बात ही कर रही है। आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।

नक्सली पहले हथियार छोड़े फिर हो शांतिवार्ता

पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सहदेव ने कहा कि नक्सलियों आज शांति वार्ता की बात कह रहे है,उन्हें अगर शांति वार्ता करनी है तो पहले उन्हें हथियार छोड़ना चाहिए। कल जो हमने बीज बोया था उसी का परिणाम है कि आज नक्सली हथियार छोड़कर शांतिवार्ता की अपील कर रहे है।