Loading ...
क्राइमबिलासपुर

सीपत के पूर्व विधायक अरुण तिवारी को उनके फार्म हाउस से किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर फेसबुक में पोस्ट करने वाले सीपत के पूर्व विधायक अरुण तिवारी को आज उनके फार्म हाउस से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बता दे कि पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की थी। जिसे लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सिविल लाइन थाने में उनके खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया था।

वही थाने में मामला दर्ज होने के बाद से ही पूर्व विधायक अरुण तिवारी फरार चल रहे थे । पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। सूत्रों से मिली खबर के आधार पर उनके फार्म हाउस पर पुलिस ने आज शाम छापेमार कार्यवाही कर उनको गिरफ्तार किया है।