Loading ...
क्राइमबिलासपुर

होटल पैट्रिशियन में पुलिस की रेड, 5 युवक 2 युवतियां  पकड़ाए

बिलासपुर। पुलिस ने देर रात शहर के रायपुर रोड स्थित होटल पैट्रिशियन में रेड मारी जहां एक कमरे में शराब और हुक्का पीते 7 लड़के लड़कियां पकड़ाए।

पुलिस द्वारा बांग्लादेशियों की जांच चल रही है ,होटल में कुछ बांग्लादेशियों के रुकने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसकी जांच के लिए पुलिस होटल पैट्रिशियन पहुंची हुई थी। जहां पुलिस ने होटल प्रबंधन से पूछताछ की  तथा आगंतुक रजिस्टर की जांच की। रजिस्टर में दर्ज विवरण के आधार पर सभी कमरों की विधिवत जांच की।

जांच में कमरा क्रमांक 2008, जो कि तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक किया गया था, मौके पर वहां दीपेश हरिरमानी, नवीन पाल, रोहन हाजरा, अविनाश सिंह ठाकुर, अजय मौर्य समेत दो युवतियाँ मौजूद थीं। कमरे में शराब का सेवन करते हुए और हुक्का पीते हुए सभी व्यक्ति पाए गए।

उक्त कमरे में पाई गई गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए, कोटपा एक्ट के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। साथ ही, कमरा तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक होने के बावजूद अन्य व्यक्तियों द्वारा उपयोग किए जाने के मामले में होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है।