स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने ‘कैट बिलासपुर’ ने किया “बिजनेस 3.0 – वोकल फॉर लोकल” का आयोजन

बिलासपुर। छोटे व्यापारियों और स्थानीय उद्योगों को सहयोग व मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कैट बिलासपुर द्वारा “बिजनेस 3.0 – वोकल फॉर लोकल” कार्यक्रम का आयोजन होटल टोपाज में किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को आपस में जोड़ना, नेटवर्किंग को मज़बूत करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” अभियान को ज़मीन पर साकार करना रहा।

कार्यक्रम की प्रमुख बातें:
कैट अध्यक्ष किशोर पंजवानी, महामंत्री हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल व संगठन मंत्री परमजीत उबेज़ा ने संयुक्त बयान में बताया कि इस कार्यक्रम में बिलासपुर के व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।सभी व्यापारियों ने मंच से अपना परिचय दिया और अपने-अपने व्यवसाय की विशेषताओं को साझा करते हुए व्यापारिक नेटवर्क को विस्तार दिया।ऑन द स्पॉट लगभग 30 लाख रुपये का व्यापार पास ऑन हुआ और आगामी एक महीने में 3 से 5 करोड़ रुपये तक के स्थानीय व्यापार की संभावना जताई गई।

मुख्य अतिथि एवं सम्मान
कार्यक्रम में कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश ओचवानी, प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा, युवा प्रदेश अध्यक्ष कांति भाई पटेल, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष अवनीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में कैट बिलासपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही श्रीमती अनामिका दुबे और श्रीमती निहारिका त्रिपाठी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
मासिक आयोजन की घोषणा
कैट अध्यक्ष किशोर पंजवानी व महामंत्री हीरानंद जयसिंह ने घोषणा की कि अब “बिजनेस 3.0 – वोकल फॉर लोकल” कार्यक्रम हर माह आयोजित किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग ट्रेड के व्यापारियों को आमंत्रित कर आपसी व्यापार का विस्तार किया जाएगा।
विशेष सम्मान
कार्यक्रम के सूत्रधार हीरानंद जयसिंह को जितेंद्र गांधी, राकेश ओचवानी, राजू सलूजा और किशोर पंजवानी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले पदाधिकारी
किशोर पंजवानी, हीरानंद जयसिंह, आशीष अग्रवाल, दिलीप खेंडेलवाल, संजय मित्तल, सुरेंद्र सिंह अजमानी, परमजीत उबेजा, प्रवीण सलूजा, अनिल गुप्ता, हरदीप होरा, प्रमोद वर्मा, विष्णु गुप्ता, अरविंद वर्मा, विद्युत मंडल, प्रवीण सोनी, गोविंद झमवानी सहित पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
– कैट बिलासपुर का यह प्रयास न सिर्फ स्थानीय व्यापारियों को मंच दे रहा है, बल्कि बिलासपुर के आर्थिक विकास में भी नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।