Loading ...
बिलासपुर

ब्रेकिंग न्यूज: झारखंड शराब घोटाला—छत्तीसगढ़ के कारोबारी चुन्नू जायसवाल गिरफ्तार

रांची/बिलासपुर। झारखंड में हुए बड़े शराब घोटाले में कार्रवाई तेज हो गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने छत्तीसगढ़ के नामी शराब कारोबारी राजेंद्र उर्फ चुन्नू जायसवाल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। ACB की टीम उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड ले जा रही है, जहां विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

जायसवाल वेलकम डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं और उनका नाम झारखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में भी संदिग्ध के रूप में सामने आया था। आरोप है कि उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शराब सिंडिकेट बनाते हुए देसी शराब सप्लाई ठेके में भारी अनियमितताएं कीं।

ACB जल्द ही उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है।