•संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री सेन जी महाराज की जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई जाएगी • प्रदेश स्तरीय सर्व सेन समाज की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा हुई तय •”समाज को संगठित एवं विकसित करने, समाज के लोगों को मदद करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है” – त्रिलोक चन्द्र श्रीवास

बिलासपुर। संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री सेन जी महाराज के 526 वी जयंती के अवसर पर सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।जिसके लिए श्रीवास धर्मशाला बिलासपुर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिलोक चन्द्र श्रीवास ने कहा कि प्रत्येक व्यक्तियों को तीन रिन, देव रिण, माता-पिता रिण, और गुरु रिण को प्रत्यक्ष चुकाना होता है, चौथा रिण अप्रत्यक्ष रूप से जाति और समाज, राष्ट्र और धर्म का होता है, कि जिस जाति वर्ग धर्म और समाज, राष्ट्र में पैदा होते हैं उनके प्रति भी जिम्मेदारी होती है, और समाज, राष्ट्र के ऋण को चुकाने का समय इन्हीं सब आयोजन से अपनी सहभागिता तय करने से होती है, समाज के संगठित करने सकारात्मकता के साथ विकसित करने, समाज के लोगों को मदद करना इस समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।
आगामी 14 अप्रैल को संत शिरोमणि सेन जी महाराज के जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन समाज के तत्वाधान में संभागीय श्रीवास समाज बिलासपुर के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय सेन जयंती समारोह का आयोजन रखा गया है, जिसमें प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गवर्नमेंट स्कूल प्रांगण दयालबंद से लेकर मंगला चौक स्थित श्रीवास धर्मशाला तक विशाल शोभायात्रा तत्पश्चात सभा का आयोजन, धर्मशाला मे रखा गया है, इस आयोजन में पूजा प्रदेश के सेन समाज के लोग हजारों की संख्या में सम्मिलित होंगे,ल।
बैठक में समाज हित में अनेक निर्णय लिए गए हैं, इस अवसर पर आज लिए बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र श्रीवास, संभागीय अध्यक्ष, सुरेंद्र श्रीवास, सचिव चंद्रमणि श्रीवास, सुमित श्रीवास, प्रदेश महासचिव राजू श्रीवास जिला अध्यक्ष रामकुमार श्रीवास प्रदेश संयोजक गोरेलाल श्रीवास नरेंद्र श्रीवास अनिल श्रीवास राजकुमार श्रीवास बबलू श्रीवास नारायण श्रीवास प्रकाश श्रीवास नवीन श्रीवास शुभम श्रीवास राजेश श्रीवास आनंद श्रीवास राम अवतार श्रीवास दिलहरण श्रीवास रमेश श्रीवास संतोष श्रीवास लक्ष्मी श्रीवास ओम श्रीवास बबलू श्रीवास सोनू श्रीवास मुरारी श्रीवास कन्हैया श्रीवास संजय श्रीवास श्री अनिल श्रीवास श्री किशोर श्रीवास् सोनू श्रीवास मोनू श्रीवास प्रभास श्रीवास प्रदीप श्रीवास्तव रोशन श्रीवास घनश्याम श्रीवास संतोष श्रीवास बसंत श्रीवास लक्ष्मी श्रीवास अश्वनी श्रीवास आशीष श्रीवास् विनय श्रीवास निखिल श्रीवास सुरेंद्र श्रीवास राजन श्रीवास सहित सैकड़ो जन उपस्थित थे।