Loading ...
बिलासपुर

सड़क हादसे में घायल पत्रकार पुत्र के इलाज के लिए प्रेस क्लब ने सीएम से मांगी मदद


बिलासपुर। प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्य सरफराज मेमन के सुपुत्र मोहम्मद अल्फाज बीती रात एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उनका इलाज अपोलो अस्पताल में जारी है। उनकी हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता बताई जा रही है।


इसी को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल आज सर्किट हाउस पहुंचा, जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मोहम्मद अल्फाज के उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।


मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्रकार परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को भी आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश देने की बात कही।


इस मौके पर पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, सहसचिव हरिकिशन गंगवानी, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप अग्रवाल, शादाब खान और अमन सिंह सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे। पत्रकार जगत ने भी मोहम्मद अल्फाज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।