एमिगोस बार के संचालक तौसीफ खान की देर रात कांग्रेस नेताओं ने कर दी जमकर कुटाई, तारबाहर थाने में दर्ज हुई एफआईएस

बिलासपुर। शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में देर रात मारपीट का एक मामला सामने आया है। जहां आधी रात अमिगोस बार के संचालक को कांग्रेस नेताओं ने मिलकर जमकर पीटा। जिससे उसके सिर, कनपटी और कोहनी में चोटें आई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना 31 मार्च की रात करीब 12:50 बजे की है। भारतीय नगर निवासी तौसीफ खान, जो एमिगोस बार के संचालक हैं, ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि देर रात नाजिम खान का बार-बार उनके मोबाइल पर फोन आ रहा था। जब तौसीफ ने कॉल रिसीव किया तो आरोपी नाजिम खान और उसके साथियों ने शराब की मांग की। मना करने पर फोन पर ही गाली-गलौज शुरू कर दी और बार में तोड़फोड़ की धमकी देने लगे।
धमकी के बाद जब तौसीफ खान मौके पर पहुंचे तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि नाजिम खान ने डंडे से हमला किया, जबकि उसके साथी सैयांन बुखारी और सलमान खान ने हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की। इस हमले में तौसीफ खान को बाएं कनपट्टी, कोहनी और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद घायल युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) और 119(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।