बिलासपुर में अंजली तेंदुलकर का साइलेंट दौरा: गांव पहुंचे, बच्चों संग खेले और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

बिलासपुर। भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली तेंदुलकर का बिलासपुर दौरा इस बार पूरी तरह सादगी और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा। उनके साथ पत्नी Anjali Tendulkar के साथ उनकी बेटी Sara Tendulkar और Sania Chandok भी मौजूद रहीं। परिवार शहर पहुंचते ही सीधे Courtyard by Marriott Bilaspur में ठहरा।

दोपहर के दौरान अंजलि तेंदुलकर अपने परिवार के साथ छपरवा-बम्हनी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों और बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण जीवनशैली को करीब से समझने का प्रयास किया। बच्चों के साथ बातचीत और खेल-कूद में उनकी सहभागिता ने गांव में उत्साह का माहौल बना दिया।
बुधवार सुबह परिवार ने गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। यहां उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत को समझने की कोशिश की। स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां मौजूद चुनौतियों की भी जानकारी ली।
यह पूरा दौरा काफी हद तक गोपनीय रखा गया था। मीडिया और आम लोगों से दूरी बनाते हुए परिवार ने केवल अवलोकन और समझ पर ध्यान केंद्रित किया। इस पहल का उद्देश्य किसी प्रकार का प्रचार नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति को जानना था।
स्थानीय लोगों ने अंजली तेंदुलकर के इस दौरे को प्रेरणा दायक बताया है। खासकर बच्चों और युवाओं के बीच उनका यह दौरा उत्साह और प्रेरणा का कारण बना। बताया जा रहा है कि आज शाम तेंदुलकर परिवार मुंबई के लिए रवाना होगा।
इस दौरे के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया है।