Loading ...
बिलासपुर

बिलासपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, देखें सूची

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। कार्यालय उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 13 पुलिस निरीक्षकों (Inspectors) को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।

यह आदेश 04 अगस्त 2026 को जारी किया गया है, जिसके तहत कई थानों के प्रभारियों और अनुविभागों के जिम्मेदारी अधिकारियों में बदलाव हुआ है। जिसके अनुसार जितेंद्र गुप्ता ,रक्षित केंद्र (एसटीएफ सिविल लाईन क्षेत्र), थाना प्रभारी कोनी, सलीम खाखा, रक्षित केंद्र (एसटीएफ तारबाहर क्षेत्र),थाना प्रभारी मस्तूरी, हेमवंत चन्द्राकर, थाना यातायात | रक्षित केंद्र,कृष्णचंद सिदार,थाना मस्तूरी, थाना यातायात, विवेक कुमार पाण्डेय, थाना कोनी, कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ न.पु.अ. कोतवाली अनुविभाग, कपिल देव चन्द्रा, रक्षित केंद्र ,कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ न.पु.अ. चकरभाठा अनुविभाग ,नरेश चौहान | कार्यालय एसडीओपी कोटा | कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ न.पु.अ. सरकण्डा अनुविभाग ,सतीश कुमार साहू | रक्षित केंद्र | कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ एसडीओपी कोटा अनुविभाग  मनोज सिंह | रक्षित केंद्र | कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ न.पु.अ. सिविल लाईन अनुविभाग,संजय शिंदे रक्षित केंद्र (एसटीएफ सरकण्डा क्षेत्र) | कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ एसडीओपी मस्तूरी अनुविभाग,विजय चौधरी | शिकायत शाखा जिपुअ कार्यालय (एसटीएफ सिरीगिट्टी क्षेत्र) | प्रभारी जिला विशेष शाखा, विजय वर्मा | रक्षित केंद्र (एसटीएफ सकरी क्षेत्र) | कार्यालय पुलिस अधीक्षक बिलासपुर,संजय सिंह राजपूत | न.पु.अ. कोतवाली कार्यालय, रक्षित केंद्र बिलासपुर किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखिए जारी आदेश….