Loading ...
बिलासपुर

“बेटियां पढ़ेंगी तो राष्ट्र बढ़ेगा” : त्रिलोक  श्रीवास •शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बैमा में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

बिलासपुर (बेलतरा): “बेटियां पढ़-लिखकर आगे बढ़ेंगी, तो राष्ट्र भी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। विद्यार्थी जीवन मनुष्य के जीवन का स्वर्णिम समय होता है और हर छात्र-छात्रा को इसका पूर्ण सदुपयोग करना चाहिए।” यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-3 के मार्गदर्शक वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बेलतरा विधानसभा के ग्राम बैमा में कही।

ग्राम बैमा स्थिति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘सरस्वती साइकिल वितरण योजना’ के तहत छात्राओं को मुफ्त साइकिल का वितरण किया गया, साथ ही नवनिर्मित व्यायामशाला का भी भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।

समारोह में उपस्थित सैकड़ों विद्यार्थियों और ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि सरकार चाहे किसी भी दल की हो, उसका मूल उद्देश्य आम जनता का सर्वांगीण विकास, क्षेत्र की उन्नति और खुशहाली लाना होता है। उन्होंने दोहराया कि बैमा-नगोई, बेलतरा क्षेत्र और विद्यालय के समुचित विकास के लिए वे पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित हैं।

कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने भी संबोधित किया और छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा त्रिलोक चंद्र श्रीवास का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

मंच का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री दिवाकर जी द्वारा किया गया। इस गरिमामय अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि महेश मिश्रा, सरपंच फते लाल सूर्यवंशी, अशोक शास्त्री शुक्ला, शर्मा जी, आशीष सिंह बारगाह, विशेष अतिथि के रूप में दीपक नादम, लोक प्रकाश दिवाकर, शैलेश सोनवानी, हेमलाल यादव, सतीश श्रीवास, अभिषेक श्रीवास, शुभम श्रीवास, कृष्ण यादव, सुरेश लसकर, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।