मुर्गा छोटा -बड़ा लाने की बात पर दो भाइयों के बीच खूनी जंग, बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू मारकर किया लहूलुहान
बिलासपुर । दो भाइयों में मुर्गा छोटा -बड़ा ले कर आने को लेकर मामूली विवाद ने खूनी जंग का रूप ले लिया और एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिसे इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सूरज धनवार रोजी-मजदूरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को काम पर गया हुआ था। इसी दौरान उसका छोटा भाई रुपेश धनवार हरेली त्योहार के लिए घर में पकाने मुर्गा लेकर आया था। वहीं उनका बड़ा भाई गौतम भी अपने घर के लिए मुर्गा लेकर आया था। बताया जा रहा है कि रुपेश का मुर्गा बड़ा था, जबकि गौतम का मुर्गा अपेक्षाकृत छोटा था। इसी बात को लेकर गौतम की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने उससे रुपेश की तरह बड़ा मुर्गा लाने की बात कही। यह बात गौतम को नागवार गुजरी और वह नाराज होकर रुपेश से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर रुपेश ने विरोध किया, जिसके बाद गौतम ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में रुपेश गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। परिजन उसे तत्काल सिम्स लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।
उक्त घटना की जानकारी मिलने पर बाद सरकंडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मोपका चौंकी की पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना के कारणों तथा विवाद के पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।