जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर “आगाज़” संस्था द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

बिलासपुर । “रक्तदान को बनाइये अभियान, रक्तदान करके बचाइये जान” के मूल मंत्र के साथ ‘आगाज़ एजुकेशन एण्ड सोशल हेल्प ऑर्गनाइजेशन’ द्वारा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के प्रतिनिधि खालिद खान एवं शाहरूख अली ने मीडिया के माध्यम से समस्त बिलासपुर निवासियों से इस महादान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की मार्मिक अपील की है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है” और आपका एक छोटा सा प्रयास किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।
कार्यक्रम 23 अगस्त 2026, दिन – रविवार,प्रातः 08:00 बजे से होटल टॉपॉज़, राजा रघुराज सिंह स्टेडियम के पीछे, बिलासपुर में रखी गई है। इस शिविर के माध्यम से लगभग 100 से अधिक ब्लड यूनिट इकट्ठे होने का अनुमान है।
आगाज़ फाउंडेशन द्वारा अक्सर इस तरह के रक्त दान शिविर लगाकर ब्लड इक्कठा किए जाते है। जो समय आने पर जरूरतमंदों को निःशुल्क उपलब्ध किया जाता है। इस नेक कार्य के लिए शहर वासियों ने संस्था के कार्यों की सराहना की है।
विशेष सुविधा एवं सम्मान
इस शिविर में हिस्सा लेने वाले सभी सम्मानित रक्तदाताओं को आयोजन समिति द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) देकर मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के मो.खालिद खान ने बताया कि लोगों के द्वारा दान किया गया ब्लड भविष्य में कभी भी ज़रूरत पड़ने पर उनको निःशुल्क वापस दिया जाएगा। इस रक्तदान शिविर में हिस्सा लेना वालो या पूर्व रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए नंबरों पर सम्पर्क कर अपना पंजीयन करा सकते है।
फ़ोन नंबर: 8602228777, 7000388279