Loading ...
BREAKING

सावन की फुहार और हरियाली के रंग में रंगा “अंबिकापुर नर्सिंग ग्रुप” का ‘सावन उत्सव’

अंबिकापुर। सावन की फुहार, हरियाली का रंग और महिलाओं का उत्साह… अंबिकापुर में इन दिनों सावन की खुशियां कुछ अलग ही अंदाज में देखने को मिलीं। “अंबिकापुर नर्सिंग ग्रुप” की महिलाओं ने शहर के एक निजी होटल में भव्य “सावन उत्सव” का आयोजन किया। कार्यक्रम की खास थीम ‘ग्रीन साड़ी’ रखी गई थी, जिसमें महिलाएं पारंपरिक हरे रंग की साड़ियों और आकर्षक श्रृंगार में शामिल हुईं।

सावन की थीम पर सजे आयोजन स्थल पर महिलाओं के पहुंचते ही उत्सव का माहौल बन गया। पारंपरिक परिधान, श्रृंगार और महिलाओं की खूबसूरत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला।

डांस, म्यूजिक ,गेम और मनोरंजक गतिविधियों ने बांधा समां

कार्यक्रम में डांस, म्यूजिक ,मस्ती, गेम्स सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हंसी-मजाक और मनोरंजन के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी से कुछ समय निकालकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने और सावन के पर्व को सामूहिक रूप से उत्साह के साथ मनाने का अवसर देना रहा। आयोजन में महिलाओं ने मनोरंजन के साथ आपसी मेलजोल और भाईचारे का भी आनंद लिया।

सावन की परंपरा को आधुनिक अंदाज में मनाने का प्रयास

आयोजक समिति की संजीता केवट और मेनका गोपाल  ने कहा कि सावन महिलाओं के लिए उत्साह और उमंग से भरा विशेष पर्व है। इसी खुशी को मिलकर मनाने के उद्देश्य से सावन झूला सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस बार ग्रीन साड़ी थीम ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। सभी महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और आयोजन को यादगार बनाया।

उन्होंने कहा कि सावन की परंपराओं और संस्कृति को आधुनिक अंदाज में सेलिब्रेट करने का यह सुंदर प्रयास है। डांस, ड्रामा और विभिन्न एक्टिविटीज के माध्यम से महिलाओं ने खूब मनोरंजन किया और एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी महिलाओं के लिए ऐसे रचनात्मक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

वहीं सनीम ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और साथ मिलकर खुशियां मनाने का अवसर देते हैं। सावन की हरियाली और पारंपरिक परिधानों के बीच आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए बेहद आनंददायक रहा। डांस, ड्रामा और विभिन्न गतिविधियों ने पूरे आयोजन में उत्साह बनाए रखा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं ने जिस उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया, उससे आयोजन की खूबसूरती और बढ़ गई। ग्रीन साड़ी की थीम ने पूरे कार्यक्रम को सावन के रंग में रंग दिया। ऐसे आयोजन महिलाओं को आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच भी प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़ी सभी महिलाओं को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

महिलाओं की मौजूदगी ने बढ़ाई आयोजन की रौनक

कार्यक्रम में संजीता केवट, सनिम डहरिया, मेनका गोपाल, प्रतिमा,शीतल,जयमाला,अपेक्षा,मनिका, सावी,संगीत नेताम, देवी,भारती खूंटे,स्वीटा पांडे,ज्योति दी,दुर्गेश नंदनी,संगीत सिंह,सुमन,फूलमनिया,सुषमा प्रजापति,ऊषा एक्का,सरिता पावले , दीपशिखा, अंजना, दीपिका कुजूर, अंजलिका, इंद्राणी , जगपति दी,सीमा दी,सविता दी, आश्रिता, नीतू, सरस्वती,दीपिका सिंह,निर्मला बेक,सुनीता बारी,भारती यादव,प्रीति सिंह,प्रिया परिडा,मुन्नी सरदार, प्रियंका साहू, संगीत बड़ा,शशि दी,प्रियंका पैकरा, हेमराज, मीरा,सुषमा साहू,सूरजमनी,अनीता, ललिता,दिव्या,सुषमा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने सावन के इस खास आयोजन का जमकर आनंद उठाया।

पारंपरिक परिधान, सावन की थीम, रंगारंग प्रस्तुतियां, मनोरंजक प्रतियोगिताएं और महिलाओं की खिलखिलाहट से पूरा आयोजन उत्सव के रंग में रंगा रहा। “अंबिकापुर नर्सिंग ग्रुप” का यह सावन उत्सव महिलाओं के लिए मनोरंजन के साथ-साथ आपसी जुड़ाव और खुशियां साझा करने का यादगार अवसर बन गया।