Loading ...
बिलासपुर

ईद मिलादुन्नबी पर निकली जुलूस;  आपसी भाईचारा का दिया संदेश, देवकीनंदन चौक पर दरगाह कमेटी ने शिरनी और मिठाई वितरण कर जुलूस का किया स्वागत

बिलासपुर।  पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की विलादत की खुशी में बुधवार 26 अगस्त को शहर में मुख्य जुलूस निकाली गई। जुलूस के स्वागत के लिए शहर के मुख्य चौक चौराहों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जिसकी भव्यता देखते ही बन रही थी। जुलूस का स्वागत अनेक सामाजिक संगठनों के लोगो ने अपने अलग अंदाज से किया। 

11 दिन से बच्चों के जुलूस, गलियों में गूंज रहा उत्साह

मुख्य जुलूस से पहले शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार 11 दिनों से बच्चों के जुलूस निकाले जा रहे थे। तालापारा, राजेंद्र नगर, मसनगंज और खबरगंज सहित विभिन्न मोहल्लों में बच्चे उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुए। इससे पर्व का माहौल कई दिन पहले से ही बन गया है

शहर के कई मोहल्लों में घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक रौशनी से सजाया गया था

शहर के कई मोहल्लों में घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक रोशनी, धार्मिक झंडों और सजावटी सामान से सजाया गया है। रात होते ही रोशनी से जगमगाते मोहल्ले पर्व की खुशी को और खास बना रहे हैं। कई इलाकों की सजावट ऐसी है, मानो मोहल्लों ने मिलाद के स्वागत में खुद को दुल्हन की तरह सजा लिया हो। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर उत्साह नजर आ रहे थे।

देवकीनंदन चौक पर जुलूस का स्वागत

मुख्य जुलूस में शामिल लोगों के स्वागत के लिए देवकीनंदन चौक पर स्पीन शाह दरगाह कमेटी ने विशेष व्यवस्था की गई । कमेटी के सदस्य जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किये इस दौरान शिरनी और मिठाई वितरण का वितरण किया गया।

कमेटी के सक्रिय सदस्य जफर आग़ा के नेतृत्व में सैयद ज़फ़र, सैयद याकूब, सैयद ज़ाहिद, सैयद समद, खुर्शीद अहमद, शकील क़ादरी, जुनैद रज़ा, सलीम मेमन, इमरान ख़ान, साजिद चौहान, हाजी साहबू, आमिर रज़ा, टीपू बख्श और बंटी बख्श सहित साथी जुलूस में शामिल लोगों द्वारा स्वागत और मिठाई वितरित किया गया।

आस्था के साथ अमन और भाईचारे का संदेश

ईद मिलादुन्नबी के आयोजन में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए प्रेम, इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाता है। शहर में होने वाले आयोजनों में भी इसी भावना को प्रमुखता दी जा रही है।

शांतिपूर्ण और अनुशासित निकली जुलूस

मुख्य जुलूस को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकाली गई। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार जुलूस में आतिशबाजी, डीजे और हथियार प्रतिबंधित रहें। आयोजकों का जोर धार्मिक भावनाओं के अनुरूप मर्यादित और शांतिपूर्ण आयोजन रहा मुख्य जुलूस के साथ शहर में पिछले कई दिनों से चल रही मिलाद की तैयारियां अपने चरम पर पहुंचेंगी। सजावट, बच्चों के जुलूस और जगह-जगह स्वागत की तैयारियों के बीच बिलासपुर में ईद मिलादुन्नबी की रौनक दिखाई दी।