गरबा सिर्फ महोत्सव नहीं, इंसानियत निभाने का भी नाम : आकाश सिंह
“पंखिड़ा डांडिया 2026” की टिकट बिक्री का 10 प्रतिशत नेपाल आपदा राहत के लिए दिया जाएगा
बिलासपुर। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे मुश्किल समय में मदद का हाथ बढ़ाते हुए पंखिड़ा डांडिया के आयोजक आकाश सिंह ने मानवीय पहल की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले पंखिड़ा डांडिया की कुल टिकट बिक्री का 10 प्रतिशत हिस्सा नेपाल में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए दिया जाएगा।

इस पहल की घोषणा करते हुए आकाश सिंह ने कहा कि गरबा और डांडिया केवल मनोरंजन या उत्सव का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह एक-दूसरे के साथ खड़े रहने, सहयोग करने और इंसानियत निभाने का भी अवसर है। जब किसी स्थान पर लोग प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हों, तब समाज के हर सक्षम व्यक्ति और संस्था को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंखिड़ा डांडिया से जुड़े लोगों की कोशिश रहेगी कि उत्सव की खुशियों के साथ जरूरतमंदों तक भी मदद पहुंचाई जाए। टिकट बिक्री का एक हिस्सा नेपाल आपदा राहत के लिए समर्पित करना इसी सोच का हिस्सा है।
आकाश सिंह की इस घोषणा की शहरवासियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि मनोरंजन और उत्सव के साथ सामाजिक सरोकार को जोड़ने की यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश देने वाली है।