Loading ...
बिलासपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने शहर में बढ़ती अपराध पर चिंता जाहिर की।

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने बिलासपुर दौरे के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध हो को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा ।

डॉ.महंत सोमवार को कांग्रेस नेता श्याम कश्यप के निवास पर पहुंचे और हाल ही में उन पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी लेते हुए उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने श्याम कश्यप के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

महंत ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है और आम जनता के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जैसे शांति शहर में भी अब आए दिन चाकू बाजी लड़ाई झगड़ा मारपीट और गुंडागर्दी की घटना हो रही है। इसका असर आम लोगों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी दिखाई दे रहा है।

महंत ने प्रदेश में बढ़ते अपराध की पीछे नशे के कारोबार को प्रमुख कारण बताते हुए कहा कि सुखा नशा और नशीली दवाई आसानी से उपलब्ध हो रही है युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं जिसका सीधा असर सामाजिक वातावरण पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि नशे के कारण हत्या मारपीट आपसी विवाद और पारिवारिक हिंसा जैसी घटनाएं में बढ़ोतरी हो रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर नशे के कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक नशे पर पूरी तरह लगाम नहीं लगाई जाएगी। तब तक अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना मुश्किल होगा उन्होंने सरकार से कानून व्यवस्था मजबूत करने और नशे के कारोबार पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की।

इस दौरान पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्राकर, शैलेश पांडे, अर्जुन तिवारी, श्याम कश्यप, शिवा मिश्रा, रामशरण यादव, शिशिर कश्यप, राजेश पांडे पूर्व महापौर, अनिल तिवारी, श्रीमती पिंकी बत्रा, शोभा चाहेल, शिल्पी तिवारी, वीरेंद्र शर्मा राजकुमार कश्यप, शिरीष कश्यप ,शरद कश्यप, शैला कश्यप, नंदिनी कश्यप, मनोहर कुर्रे आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।