महंगाई और शक्कर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने किया ‘चीनी सत्याग्रह’

बिलासपुर।महंगाई और शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने इसे ‘चीनी सत्याग्रह’ नाम दिया है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे है।
कांग्रेस शक्कर की बढ़ती कीमतों और कथित कालाबाजारी के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहरा रही है और पार्टी की ओर से शक्कर की कालाबाजारी पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश अनुसार, बिलासपुर जिला अध्यक्ष (शहर) सिद्धांशु मिश्रा एवं बिलासपुर जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में, जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर द्वारा 05 सितंबर को नेहरू चौक पर एक दिवसीय चीनी सत्याग्रह किया गया।
न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस का मुख्य प्रदर्शन सुबह 11 बजे नेहरू चौक पर आयोजित किया गया। यहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ने शक्कर की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। आम आदमी के लिए जरूरी खाद्य पदार्थों सहित लगभग सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि शक्कर जैसी रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तु की कीमत करीब 42 रुपये से बढ़कर 75 रुपये प्रति किलो तक पहुंचना आम परिवारों के बजट पर सीधा असर डालता है।
भारत त्योहारों का देश है और त्योहारी सीजन में मिठाइयों सहित विभिन्न व्यंजनों में शक्कर का उपयोग बढ़ जाता है। ऐसे समय में आवश्यक वस्तु के दाम बढ़ना चिंता का विषय है। कांग्रेस ने सरकार से आम जनता के हित में कदम उठाने और बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में पहले बढ़ोतरी की जाती है और बाद में कुछ रुपये कम करके सरकार इसे जनता के लिए राहत के तौर पर प्रस्तुत करती है।
उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस के आंदोलन के बाद शक्कर की कीमतों में करीब 10 से 12 रुपये तक की कमी की गई है, लेकिन पुरानी कीमतों की तुलना में अब भी शक्कर महंगी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि शक्कर की कीमतों को पुरानी दरों पर वापस लाया जाए, ताकि त्योहारी सीजन में आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।
कांग्रेस नेताओ ने कहा की इस आंदोलन के जरिए कांग्रेस पार्टी द्वारा आम जनता से जुड़े महंगाई के मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा और केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। शक्कर की कालाबाजारी को प्रमुख मुद्दा बनाया जायेगा। पार्टी केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए शक्कर की कीमतों पर नियंत्रण और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी।
कार्यक्रम में सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, शैलेश पांडे , राजेंद्र शुक्ला, विजय पांडे, रविंद्र सिंह, नरेंद्र बोलर, रामशरण यादव, प्रमोद नायक, राजेंद्र साहू, जितेंद्र पांडे, देवेंद्र सिंह, अभय नारायण राय, राकेश शर्मा, महेश दुबे, शिवा मिश्रा, आशीष गोयल, सीमा घृतेश, समीर अहमद, तजम्मुल हक, लक्ष्मीनाथ साहू, संतोष गर्ग, गायत्री कौशिक, शिल्पी तिवारी, शेख दुलारे , स्वर्णा शुक्ला, गौरव एरी, दीपांशु श्रीवास्तव, रतीश श्रीवास्तव, महेश ठाकुर,फरीद खान, विनोद साहू, गजेंद्र श्रीवास्तव, संतोष ढीमर,वेदराम यादव, राजा व्यास, मो अयूब, लखन नागदेव, दीपक कौशिक, राहुल सिंह, मो शाहनवाज , संजीव पाल, शहजादी कुरैशी, शहजादा खान, वेद रात्रे, ब्रह्मदेव सिंह, नरेंद्र टंडन, प्रवेश पटवा, राकेश केसरी, करम गोरख, दीपक रचलवार, बापी डे,ईश्वर वैष्णव, महर दास, मोहम्मद सिद्दीकी, शेखर जयसवाल, चंद्रकांत सोनी, वसीम बक्श, जगन राम सूर्यवंशी, राजकुमार यादव, घनश्याम साहू, मनीष गड़ेवाल, सुरेंद्र तिवारी, पवन साहू, बालचंद साहू, सुशीला साहू,शादाब खान, अजय काले, शनि बेंजामिन, कमलेश लवहात्रे, आशीष सोनकर, रहमान अली, अवधेश कश्यप, शिरीष कश्यप, मजहर खान, श्याम मूरत कौशिक, कौशल पांडे, अविनाश ह्यूमने, अवनीश तिवारी, योगेश कौशिक चंद्र कुमार नरनेजक, संतोष गुप्ता, विष्णु प्रसाद तिवारी, किशन पॉल, उदल सूर्यवंशी, राजा वर्मा, प्रदीप कुमार, निखिल शर्मा, ऋषभ साहू, कौशिक धर, जयकुमार यादव आदि उपस्थित रहे।