सामाजिक कार्यकर्ता पायल लाठ को पुनःरोटरी क्लब का असिस्टेंट गवर्नर किया गया नियुक्त , उत्कृष्ट एवम सराहनीय कार्यों के लिए किया गया सम्मानित
बिलासपुर : बिलासपुर शहर की सामाजिक कार्यकर्ता व रोटरी क्लब की असिस्टेंट गवर्नर श्रीमती पायल लाठ को पुनः उनके उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।

रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री सुनील फाटक द्वारा श्रीमती पायल लाठ को उनके अलग अलग क्षेत्रों में किए जा रहे सराहनीय व उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हे “डिस्ट्रिक्ट अवार्ड” से सम्मानित किया है, साथ ही उन्हें पुनः एक बार असिस्टेंट गवर्नर के साथ प्रदेश मेंबरशिप को- ऑर्डिनेटर पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौपी गई है ।
ज्ञात हो कि पूर्व में रोटरी क्लब का डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी राजधानी रायपुर के 6-7 क्लबों के समूह ने मिलकर इस सेरेमनी का आयोजन होटल बेबीलोन में किया गया. इस सेरेमनी में पायल द्वारा रोटरी क्राउन का गठन जो पूर्व में किया गया था जो कि 30 सदस्यों का एक समूह है जिसका प्रमुख उद्देश्य समाज के नीचे तपके के लोगो की मददत करना एवम उनको मुख्य धारा से जोडना था.कई विपरीत परिस्थितियां आई आम लोगो की मददत को लेकर लेकिन पायल लाठ ने उन विपरीत परिस्थितियों में भी हर जरूरतमंद लोगों को अपनी ओर से हर संभव मददात पहुंचने का कार्य करते रही, और आज रोटरी क्राउन को एक चेहरा प्रदान किया। साथ ही श्रीमती पायल लाठ असिस्टेंट गवर्नर रहते हुए रोटरी क्लब रायगढ़ स्टील सिटी, रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ रॉयल और रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर ये तीनो क्लब का मार्गदर्शन प्रदान करते पूर्णरूप से संचालित करती रहीं है।
आज होटल इंटरसिटी में आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक लोग छत्तीसगढ, ओडिसा एवं मध्य प्रदेश के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे, इन्ही सब सफल आयोजनों को देखते हुए पायल को फिर से तीन क्लब की जिम्मेदारी पुनः सौपी गई है अर्थात उनको फिर असिस्टेंट गवर्नर रूप में चयनित किया गया है. इस वर्ष पायल को रोटरी क्लब बिलासपुर, रोटरी क्लब रायपुर ईस्ट, रोटरी क्लब कोरबा. इन सभी क्लब को संचालन करने व मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगी, साथ ही पुरे प्रदेश में सदस्यता अभियान भी करेंगी ।