सीएसपी ने शांति समिति की बैठक सिविल लाइन थाना में की, बैठक में महापौर,सभापति,पार्षद हुए शामिल
बिलासपुर : आगामी त्यौहारो को लेकर सिविल लाइन थाना में सीएसपी संदीप पटेल द्वारा शांति समिति की बैठक रखी गई।

इस बैठक में नगर निगम महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरुद्दीन,पार्षद स्वर्ण शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल,सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी सहित थाना क्षेत्रें के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस बैठक में नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान “निजात” का सभी लोगो ने सराहा की एवम आगामी होली व शबे बारात में सुरक्षा व्यवस्था एवम शहर में शांति बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।