Loading ...

10 कक्षा के नाबालिक छात्र को प्रश्न का जवाब नही देने पर कुछ छात्रों ने पीट पीट कर मार डाला, नाबालिक बच्चे के परिवार वालो की मदद के लिए करणी सेना आई सामने

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी क्षेत्र में शासकीय काशीराम शर्मा स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना आज से लगभग 10 दिन पूर्व में घटित हुई थी, जिसमें काफ़ी सारे बच्चों ने मिलकर एक 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छोटे से बालक मोहन सिंह राजपूत की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और शासन प्रशासन के कानों में जूँ तक नहीं रेंगती है, जबकि पूरी लापरवाही स्कूल प्रबन्धन की है।

शासकीय स्कूल कैम्पस के अंदर इस तरह किसी बच्चे की हत्या कर देना अपने आप में सवालिया निशान स्कूल प्रबंधन पर उठाता है, फिर भी प्रशासन मुक़बधिर बन कर देखता रह जाता है, मृतक बच्चे का परिवार बहुत ही ग़रीब, निरीह और असहाय हालात में अपनी ज़िन्दगी गुज़ारा कर रहा है,जिसे देखते हुए करणी सेना की टीम मद्दत के लिए सामने आया।

करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर को जब इस मामले की खबर लगी तो वे तात्काल अपनी टीम के साथ मृतक बच्चे के परिवार वालो से मिलने पहुंचे जन्हा मृतक नाबालिक बच्चे मोहन सिंह राजपूत के परिवार वालो से मिलकर उनको इस पहाड़ जैसे दुःख में ढांढस बँधाया साथ ही उनके परिवार की माली हालत देखकर परिवार वालो को तत्काल सहयोग के रूप में ₹11000/- की आर्थिक मदद भी की।

इस दौरान मृतक बच्चे की बहन बड़ी भावुक हो गई और बोली की अब आपके अलावा इस दुनिया में हमारा कोई नहीं है भइया, हमें सहारा दीजिए। करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मैंने परिवार को यह संकल्प दिया कि भले ही आपका बेटा आपका भाई इस दुनिया में नहीं है, लेकिन जब तक मैं ज़िन्दा हूँ उस कमी को पूरा करने का प्रयास करता रहूंगा, साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि जो भी आरोपी हैं उन्हें जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सज़ा क़ानूनी रूप से दिलवाने का काम करणी सेनां करेगी।