सदभाव पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन जैजैपुर में हुआ संपन्न। पत्रकार सुरक्षा कानून संबंधित गंभीर मुद्दों पर हुई चर्चा
जांजगीर चांपा : सदभाव पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन शुक्रवार को सामुदायिक भवन जैजैपुर मे आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि टेकचंद चंद्रा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जिला जांजगीर चांपा उपस्थित रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भीम प्रसाद चंद्रा पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कॉन्ग्रेस कमेटी जैजैपुर शामिल हुए।
सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी द्वारा अतिथियों के साथ सर्वप्रथम मां सरस्वती का स्मरण किया । कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्य अतिथियों का पुष्पा हार से स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि टेकचंद चंद्रा ने अपने उद्बोधन मे कहा की संंगठन में बहुत ताकत होती है ,पत्रकार चाहे तो किसी को भी कलम के माध्यम से राजा बना सकता है और किसी को भी रंक ।उन्होने कहा कि मुझे सदभाव पत्रकार संघ किसी भी समय याद करें मैं हमेशा तन मन धन से सहयोग करने के लिए तैयार रहूंगा।
उसके पश्चात प्रदेशाध्यक्ष आर डी गुप्ता ने सभी पत्रकारों से मिलजुल कर काम करने की बात कही उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करें वही कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देव दत्त तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संगठन का नाम ही सद्भाव पत्रकार संघ रखा गया है इसलिए हम सभी पत्रकार साथियों को और खासकर ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों और संवाददाताओं को एकजुट होने की आवश्यकता है। संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग से आए सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के सभी जिलों में संगठन का विस्तार करने और सभी जिला मुख्यालयों में इस तरह के सम्मेलन का आयोजन किए जाने की बात कही।
इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा ,संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा ,कार्यकारी संभाग अध्यक्ष मनीष शर्मा जी,संभाग उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ,सत्येंद्र वर्मा, राजेंद्र यादव, पंकज खंडेलवाल जिलाध्यक्ष बिलासपुर, अनिल श्रीवास, अनीश गंधर्व, संजय यादव,रमेश राजपूत, डीसी बघेल प्रदेश उपाध्यक्ष कोरिया, फिरत दास महंत ब्लॉक अध्यक्ष पोड़ी कटघोरा, रितेश गुप्ता, शिवरीनारायण से सत्य ओम प्रकाश, शुभम मिश्रा , अशोक गुप्ता, दीपक सोनी, मोहर सिंह, भागीरथी विश्वकर्मा, उमाशंकर साहू, कार्यक्रम के आयोजक चित्रभानु पांडे कार्यकारी जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा , छोटा भाई संभागीय संगठन सचिव एवं जांजगीर-चांपा जिला के प्रभारी, देवी दयाल साहू जी ,हेमंत निर्मलकर, पुष्पेंद्र जांगड़े, खिलावन द्विवेदी, आलोक सोनवानी, रामस्वरूप चंद्रा, अखिल सिंह, द्वारिका चंद्रा, अनिल चंद्रा, हरीश देवांगन, देवेंद्र , महेंद्र बघेल, सशिकांत बघेल हेमंत बघेल, योगिराज सहित भारी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित थे।