Loading ...
क्राइमबिलासपुर

शहर में अपराधी हो रहे है बेखौफ, एसएसपी मैडम ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए कड़े निर्देश

बिलासपुर: शहर में लगातार बड़ रहे अपराधो पर एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है ।

शुक्रवार को एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर ने बिलासागुड़ी में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारिओ व शहर के थाना प्रभारियाें क़ी आवश्यक बुलाई। जिसमे उन्होंने शहर में बड़ रहे आपराधिक घटनाओ के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए अपराधो की रोकथाम के लिए कड़े निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शहर के सभी बार व होटल्स को निर्धारित समय पर बंद कराएं जाय,शहर में visible policing पर एसएसपी महोदया द्वारा विशेष जोर देते हुए सभी चौक चौराहो पर पुलिस क़ी उपस्थिति सुनिश्चित संबंधित थाना प्रभारी को करने आवश्यक निर्देश दिए तथा किसी भी वायरल वीडियो की पड़ताल कर स्थिति स्पष्ट करते हुए उसे जनहित में शेयर करने के निर्देश भी दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करने, पीसीआर वाहनो की संख्या बढ़ाने साथ ही रात्रि गस्त के लिए भी कई विशेष निर्देश अधिकारियों व थाना प्रभारियों को दी गई है।