Loading ...
क्राइमबिलासपुर

भूगोल बार के संचालक अंकित अग्रवाल को ड्रग्स मामले में चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर: मैग्नेटो मॉल स्थित भूगोल बार के संचालक अंकित अग्रवाल को ड्रग्स (MDMA)मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विगत दिनों भूगोल बार के मैनेजर योगेश द्विवेदी को अवैध मादक पदार्थ ड्रग्स (MDMA) के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसमे भूगोल बार के संचालक का भी नाम सामने आया था लेकिन पुलिस को आरोपी अंकित अग्रवाल के खिलाफ पुखता सबूत नही मिलने के कारण गिरफ्तार नही किया था इस बीच पुख्ता सबूत मिलने के पश्चात आरोपी अंकित अग्रवाल को सोमवार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी अंकित अग्रवाल पिता राजेश अग्रवाल उम्र 36 वर्ष निवासी रामा लाइफ सकरी बिलासपुर को गिरफ्तारी किया गया है तथा प्रकरण से संबंधित ऐसे अन्य व्यक्ति जो संसूचित मादक पदार्थ की वित्तपोषण, संधारण, ऐसे अपराधियों को संश्रय देने का कार्य करते हैं के संबंध में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।