
बिलासपुर : अग्रसेन चौक स्थित अनवर गैरेज में चोरी का मोटर साइकिल खरीद कर कटिंग करने और मॉडिफाई करने का काम चुपचाप गोपनीय तरीके से किया जा रहा था जिसकी सूचना किसी ने सिविल लाइन पुलिसं को दी।
सिविल लाइन पुलिस ने एसीसीयू टीम के साथ मिलकर अनवर गैरेज में छापामार कार्यवाही की जहा से 32 नग मोटर साइकिल पुलिस द्वार बरामद कर जप्त किया गया है।
प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1)(4) जा. फौ/379 भा द वि के तहत कार्यवाही की गई है।
आरोपियों के नाम:
( 1) शेख अनवर पिता शेख अहमद 48 वर्ष निवासी तालापारा
( 2 ) जावेद खान पिता अकबर खान 50 वर्ष विनोबा नगर थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर