Loading ...
क्राइमबिलासपुर

शहर में किसी प्रकार की गुंडागर्दी अब नही चलेगी, बिना एफआईआर के भी पुलिस प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करेगी

बिलासपुर : ऐसा कम ही देखा गया है की किसी मामले में पुलिस संज्ञान ले कर स्वयं से कार्यवाही की हो लेकिन शहर में जिस तरह से अपराध बड़ रही है जिसे देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने स्वयं के संज्ञान में मामला आने पर अब एक्शन ले रही है।

हाल ही के दिनो मे सोशल मीडिया में राजीव प्लाजा स्थित एक दोसा दुकान संचालक से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे कुछ लोगो ने चटनी नही देने पर दोसा दुकान संचालक को बुरी तरह जमीन में घसीटते हुए मारते है और वहा से आराम से चले जाते है लेकिन इस मामले का दोसा दुकान संचालक रोहित सारथी उम्र 23 वर्ष निवासी चिंगराजपारा ,बिलासपुर द्वारा थाने में किसी प्रकार की शिकायत नही की जाती है।

लेकिन तारबाहर पुलिस द्वारा वायरल वीडियो को स्वयं संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की पतासाजी की और घटना में शामिल

1. भूपेंद्र शर्मा पिता गणेश शर्मा उम्र 27 वर्ष वायरलेस कॉलोनी तार बहार

2. शुभम रजक पिता लक्ष्मीचंद उम्र 22 वर्ष तार बहार बस्ती

3. नारायण पात्रे पिता स्वर्गीय वेदराम पात्रे उम्र 30 वर्ष तारबाहर

पर धारा 151 सीआरपीसी अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है, साथ ही घटना में शामिल अन्य तामेश कश्यप, राहुल समुद्रे लोगों की भी पुलिस द्वारा पतासाजी किया जा रहा है,उनके विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी।