Loading ...
क्राइमबिलासपुर

नक़ाब पहन कर महिला को बत्ते से बेरहमी से पिटा , 200 सीसीटीवी खंगाल कर आखिरकार सकरी पुलिस ने आरोपियों को ढूंढ निकाल किया गिरफ्तार

बिलासपुर: महिला के घर घुसकर मारपीट करने वाले अज्ञात नकाबपोशों को सकरी पुलिस में गिरफ्तार किया है। मामले में अज्ञात 04 आरोपी व 01 विधी से संघर्षरत अपचारी बालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अमेरी शैलेंद्र नगर में रहने वाली गीतमाला कर्माकर पति सुजीत कर्माकर उम्र 37 बीते 10 सितंबर को शाम करीबन 4.30 बजे अपने घर के सामने झाडू लगा रही थी उसी समय दो एक्टीवा में सवार 05 नकाबपोशो वहा आगे और लकड़ी के बत्ते से उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर भाग गए।

उक्त मामला गंभीर प्रकृति का अपराध व महिला से संबंधी अपराध होने के कारण तत्काल अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी श्रीमती पर माथुर के आवश्यक दिशा-निर्देश देने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक पौरूष कुर्रे ने एक टीम बनाई टीम ने करीब 200 से अधिक सीसीटीवी की जांच करते हुए प्रकरण के आरोपीगण (1 )मनीष तिवारी पिता विजय तिवारी उम्र 25 साल निवासी ग्राम बंधवापारा इमलीभाठा थाना सरकण्डा, (2) राजा नेताम पिता भावसिंह नेताम उम्र 22 सल निवासी सतनाम नगर अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर (3 )शैलेन्द्र चतुर्वेदी पिता गणेश चतुर्वेदी उम्र 31 साल (दिवासी अमेरी (4). सुजीत बजारे पिता संतोष बंजारे उम्र 19 साल निवासी महाराजा कॉलोनी अमेरी एवं. (5. ) विधि से संघर्षरत बालक को विधिवत गिरफतार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है की पीड़िता का पति किसी फाइनेंस कंपनी में काम करता है जो आरोपियों के गाड़ी की किश्त को लेकर भी जमा नही करता था जिससे अरोपोयो को फाइनेंस कंपनी से बार बार कॉल आ रहा था जिससे परेशान हो कर उक्त घटना को अंजाम दिए थे।

प्रकरण में थाना प्रभारी सकरी पौरूष कुर्रे. प्र.आर. 119 संगीता नेताम, प्र.आर. 405 राजेश्वर सिंह क्षेत्री, आरक्षक संजय बंजारे, आरक्षक तरुण केशवानी, आरक्षक रोशन साहू की विशेष भूमिका रही।