Loading ...
क्राइमबिलासपुर

पुलिस, प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा दुर्गा पंडलो का किया गया निरीक्षण • मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों से आयोजक समितियों को कराया गया अवगत

बिलासपुर: आगामी त्योहारों को मद्देनज़र रख शुक्रवार को ज़िला पुलिस, ज़िला प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित पंडलो का निरीक्षण किया।

इस दौरान थाना सिविल लाइन, सिटी कोतवाली, तारबाहर, तोरवा, सिरगिट्टी सरकंडा, कोनी, चकरभाठा व सकरी थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर स्थापित दुर्गा पंडालों का निरीक्षण किया गया।

आयोजक समिति के अध्यक्षों को मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के सख़्त पालन हेतु हिदायतें दी गयी साथ ही यातायात सुचारू रूप से चलाने हेतु निर्देशित किया गया।

संयुक्त टीम द्वारा सभी समितियों से यह भी आग्रह किया गया कि पंडाल स्थल का चयन यातायात को ध्यान में रखते हुए किया जाए।समितियों को नियमानुसार कार्य करने की भी समझाईश दी गयी एवं निर्देशों का उल्लंघन होना पाए जाने पर क़ानूनी कार्यवाही किए जाने की हिदायतें दी गयी।

आयोजक समितियों को ज़िला प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति लेने अवगत कराया गया साथ ही सम्बंधित क्षेत्र के थाना प्रभारियों द्वारा पृथक से आयोजक समितियों की मीटिंग लेने भी निर्देशित किया गया।