
बिलासपुर : बिलासपुर में अब अपराधियों का ही बोल बाला है पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद है शहर में मारपीट ,चाकू बाजी जैसी घटनाएं अब आम बात हो गई है।
अब शहर के गुंडे बदमाश मीडियाकर्मियों पर भी हमला करने लगे है, तालापारा के दुर्गा पंडाल में न्यूज़ कवर करने गए एक मीडिया कर्मी से तालापारा के कुछ बदमाश लडको ने शराब के लिए पैसे मांगे और ना देने पर बुरी तरह मारपीट किया।
तालापारा में रहने वाले शेख असलम एक टीवी चैनल के रिपोर्टर है, वह सोमवार को तालापारा के दुर्गा पंडल का न्यूज़ कवर करने दोपहर मे गए हुए थे, जहां मोहल्ले के आकाश उर्फ छर्रा , बांड्या और बिट्टू ने उसे रोककर शराब के लिए पैसे मांगे और मना करने पर गाली गलौज कर मारपीट किया ,साथ ही जान से मारने की धमकी दी। आरोपी बांड्या ने रॉड से, आकाश ने कड़ा से और बिट्टू ने बेल्ट से मारपीट की और रिपोर्टर के चैनल की माइक आईडी भी तोड़ दी।
इस मामले की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट की गई थी सिविल पुलिस पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बजरंग चौक तालापारा में रहने वाले आकाश रात्रे, भारत उर्फ बांड्या और सुभाष उर्फ बिट्टू रामनाथ को गिरफ्तार कर लिया है, सभी आरोपी बजरंग चौक तालापारा , बिलासपुर के रहने वाले हैं।